Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची हैं तो केजरीवाल इस्तीफा दें: तीक्ष्ण...

अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची हैं तो केजरीवाल इस्तीफा दें: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में मौजूदा स्थिति के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आप सुप्रीमों से त्यागपत्र देने की मांग करते हुए कहा हैं कि अगर उनमें जरा सी भी नैतिकता बची हैं तो उसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि इस्तीफा देने की बजाए उनके साथियों द्वारा जेल में से सरकार चलाने की बात करना  बेशर्मी तथा अनैतिकता की पराकाष्टा हैं।  इस मौके पर श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओं पूर्व मोयर शिव सूद व  विजय पठानिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर मुद्दे पर दोहरा चेहरा जनता में पूरी तरह उजागर हो चूका हैं  अब जनता इन के दोगलेपन पर विश्वास नहीं करेगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान केजरीवाल ने शप्त ली थी कि वह राजनीती में नहीं आएगें परन्तु इसके उल्ट उन्होंने अपनी अलग राजनितिक पार्टी  बना डाली, उन्होंने  दावा किया था कि मुख्यमंत्री जैसे पद पर बैठे लोगों को बड़ी कोठी, बड़ी कार, सुरक्षा की  जरूरत नहीं ,क्योंकि इसका सरा बोझ जनता पर पड़ता हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल ने ना केवल बड़ी कोठी बल्कि उनकी साज-सजावट पर जनता के खून पसीने के करोड़ों रूपये खर्च डालें। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टिओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले केजरीवाल ना केवल भ्र्ष्ट नेताओं के साथ इंडि गठबंधन कर चुके हैं, परतुं  खुद भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में फसे हुए हैं।

यही केजरीवाल नैतिकता की दुहाई देते हुए कहते थे कि अगर किसी राजनेता पर आरोप भी लग जाये उसे तुरंत पद छोड़ देना चाहिए परन्तु इसके उल्ट भ्रष्टाचार के आरोपों में उन्हें अदालत द्वारा कोई भी राहत न मिलने के बाबजूद वह बेशर्मी से त्यागपत्र देने की बजाए जेल से सरकार चलाने की बात करते हैं तथा हर प्रकार से सविधानिक संस्थाओं में गिरावट ला रहें हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल का  मुख्यमंत्री बने रहना राजनितिक परंपराओं पर कलंक सावित होगा।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here