महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एनके. शर्मा

पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। पटियाला लोकसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने कहा है कि चार बार इस हलके से सांसद रही परनीत कौर ने पटियाला शहर वासियों के साथ धोखा किया है। महलों में रहने वाली परनीत कौर ने कभी भी गरीब लोगों का दुख दर्द नहीं समझा है। एन.के.शर्मा आज पटियाला देहाती इंचार्ज जसपाल सिंह बिट्टू के आवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू थे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने परनीत कौर को चार बार सांसद बनाया। उनके पति अमरिंदर सिंह को दो बार मुख्यमंत्री बनाया। इसके बावजूद पिछले बीस वर्षों में पटियाला  की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। शर्मा ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने परनीत कौर व उनके पति को बड़े-बड़े दिए आज वह उसी कांग्रेस के विरोध में प्रचार करके भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं। महलों में रहने वालों ने पटियाला वासियों के साथ धोखा किया है। परनीत कौर जहां भी जाती हैं वहीं उनका विरोध हो रहा है।

एनके शर्मा ने अकाली दल के कार्यकर्ताओं व जत्थेदारों को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों को हराने के लिए उनके दलों के नेता व कार्यकर्ता विरोधियों से अधिक उतावले हैं। उन्हों कहा कि इस चुनाव में पटियाला की जनता ने दबदलुओं को सबक सिखाने का मन बना लिया है। अकाली दल के कार्यकर्ताओं को केवल अपनी बात जनता तक पहुंचानी है।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, पटियाला देहात के इंचार्ज जसपाल सिंह बिट्टू, शहरी प्रधान अमित सिंह राठी, पूर्व चेयरमैन सुरजीत सिंह अबलोवाल व लखवीर सिंह लोट, उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह विर्क, मालविंदर सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, सुखविंदर पाल सिंह मिंटा, सुखविंदर सिंह बॉबी, हरविंदर सिंह बब्बू, जसवंत सिंह टिवाणा, जसविंदर सिंह चीमा, महिंद्र सिंह सोढी, शक्कू ग्रोवर, नरिंदर सिंह संधू समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here