Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur कानून को अपने हाथ में लेकर किसी भी तरह की कार्रवाई न...

कानून को अपने हाथ में लेकर किसी भी तरह की कार्रवाई न करे शराब ठेकेदार की रेड टीमें : विधायक अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। अवैध शराब का धंधा करने वालों को रोकने के लिए शराब के ठेकेदारों द्वारा जो रेड टीमें बनाई गई है उनके द्वारा बिना कारण चैकिंग के नाम पर लोगों पर लोगों को परेशान नहीं कर सकती। डेरा बाबा नानक में घटी घटना बहुत ही दुखदाही है। ऐसा होशियारपुर में ना हो इसके लिए उचित दिशा निर्देश जारी किए गए है। जिसके तहत संबंधित विभाग व पुलिस ही चैकिंग कर सकती है।

Advertisements

उक्त बात विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने ठेकेदारों के करिंदों द्वारा अपने स्तर पर चैकिंग के नाम पर लोगों को तंग परेशान करने का कड़ा सज्ञान लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि शराब से जुड़े ठेकेदारों द्वारा बनाई गई रेड टीमें किसी के साथ धक्का न कर सके इसके लिए उन्होंने जिलाधीश व एस.एस.पी. से ही उचित कदम उठाने हेतु बात की है।

उन्होंने बताया कि अगर कोई रेड टीम कानून को अपने हाथ में लेकर किसी भी तरह की गैर कानूनी कार्रवाई करती है तो उसके खिलाफ स त से स त कार्रवाई की जाएगी। विधायक अरोड़ा ने कहा कि अगर कोई शराब का अवैध कारोबार करता है तो उसकी जानकारी पुलिस व संबंधित विभाग को देकर कार्रवाई करवाई जाएगी। सरकार द्वारा शराब के अवैध कारोबार को रोकने हेतु स त कदम उठाए जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here