Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर में अब तक हुई 1,12,241 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद

होशियारपुर में अब तक हुई 1,12,241 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद

wheat-buy-by-govt-agencies-at-hoshiarpur

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश विपुल उज्जवल ने बताया कि होशियारपुर जिले में अब तक 1,12,241 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद हो चुकी है। जिसमें पनग्रेन ने 21057, मार्कफैड ने 19019, पनसप ने 21350, पंजााब एैग्रो ने 9500, एफ.सी.आई. ने 25704, जबकि पंजाब स्टेट वेयर हाऊस कारपोरेशन ने 14538 और व्यापारियों द्वारा 1073 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले दिन तक संबंधित विभाग द्वारा किसानों को 92.97 करोड़ रुपए की अदायगी भी की जा चुकी है। जिलाधीश ने बताया कि जिले भर में कुल 62 खरीद केंद्र स्थापित किए गए है, जहां गेंहू की खरीद निर्विघ्न की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में समय-समय पर लिफ्टिंग भी यकीनी बना ली गई है और अब तक 53150 मीट्रिक टन लिफ्टिंग की जा चुकी है। जिले में फूड व सिविल सप्लाई विभाग द्वारा जरुरी प्रबंध किए जा चुके है जिसका चलते 92.97 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले की सभी मंडियों में जहां किसानों और मजदूरों के लिए पीने वाले पानी,

Advertisements

बिजली, साफ-सफाई, तिरपालों आदि का प्रबंध किए जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस सीजन दौरान 3,26,095 मीट्रिक टन गेंहू की पैदावार होने की संभावना है, जबकि पिछले वर्ष 2,83,561 मीट्रिक टन गेंहू की पैदावार हुई थी। जिलाधीश ने किसानों को अपील की कि मंडियों में गेंहू की फसल सुखाकर लाया जाए। उन्होंने किसानों को फसल के अवशेष को न जलाने की अपील करते कहा कि ऐसा करने वाले किसान को 2500 से लेकर 15 हजार तक जुर्माना हो सकता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जमीन का उपजाऊ शक्ति कम होती है और पर्यावरण प्रदूषण होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here