
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की हैं। जिसमें दिल्ली को अधिक पानी की आपूर्ति के लिए हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को निर्देश देने की मांग की हैं। दिल्ली सरकार ने कम से कम एक महीने पानी की सप्लाई करने की मांग की हैं।

दिल्ली सरकार ने अपनी याचिका में कहा है, ‘भीषण गर्मी में दिल्ली की पानी की ज़रूरत बढ़ी है। देश की राजधानी की जरूरत पूरा करना सबकी जिम्मेदारी है। दिल्ली को हरियाणा, यूपी और हिमाचल प्रदेश से एक महीने के लिए अतरिक्त पानी दी जाए।’ भीषण जल संकट के बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी रोकने का आरोप लगाया है।











