
पूणे (द स्टैलर न्यूज़)। पूणे पोर्श कार मामले में नाबालिग आरोपी के दोस्त ने बड़ा खुलासा किया हैं। नाबालिग के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि एक्सीडेंट वाली रात आरोपी नशे में गाड़ी चला रहा था। उन्होंने यह इसलिए कहा हैं क्योंकि घटना के समय वह दोनों उसी पोर्श कार में पिछली सीट पर मौजूद थें। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट के बाद वह कार से बाहल आए और लोगों से शोर न मचाने के लिए कहा और तुरंत हर्जान भरने का वादा किया। दोस्त अमीन ने कहा कि कार की स्पीड 200 किमी प्रति घंटे से अधिक रही होगी। कार में बैठे लड़कों में से एक भाग गया। बाद में वह आया और पुलिस उसको अपने साथ ले गई। घटनास्थल पर पुलिस की कई गाड़ियां पहुंची थीं। पुलिस की पहली वैन दो लड़को को ले गई। फिर दूसरी वैन आई और भागे हुए लड़के को ले गई।

ऑटो ड्राइवर ने बताया कि कार में कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था। उनके साथ कोई दूसरी कार भी नहीं थी। अगर एयरबैग नहीं खुलते तो लड़के भाग जाते। यहां जानना जरूरी है कि आरोपी नाबालिग और उसके परिवार ने दावा किया था कि पोर्शे कार में एक्सीडेंट के वक्त ड्राइवर भी था। इस बीच पुणे क्राइम ब्रांच ने जेजेबी यानी जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को एक खत लिखा है। इसमें नाबालिग आरोपी से पूछताछ करने की अनुमति मांगी है।











