Tuesday, October 27, 2026
Home Latest चुनावों के परिणाम से पहले ही सरकारी गिफ्ट महंगाई: लक्ष्मीकांता चावला

चुनावों के परिणाम से पहले ही सरकारी गिफ्ट महंगाई: लक्ष्मीकांता चावला

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकार ने टोल टैक्स बढ़ा दिया है। पहले ही इतना ज्यादा टैक्स टोल नाकों पर लिया जाता है जितना बस या गाड़ी में किराया भी नहीं लगता। यह सरकार ने चुनाव जीतने से पहले ही जनता को गिफ्ट दे दी है। जनता चिंता कर रही है कि अगर अभी से यह हाल है तो आगे यह कौन सी चीज सस्ती मिलेगी। पंजाब में अमूल दूध के रेट भी बहुत बढ़ा दिए। दूध से बनने वाली जितनी वस्तुएं अमूल बेचता है, सब महंगी कर दी गई। पंजाब में अमूल की नकल करते हुए वेरका दूध भी महंगा हो गया है। ऐसा लगता है कि अगले दो दिनों में चुनाव जीतते ही जनता को जो सरकारी तोहफा मिलेगा वह केवल महंगाई है।

Advertisements

यह दिखाई दे रहा है कि देश में भाजपा की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार आ रही है। केंद्र सरकार विशेषकर मोदी जी से जनता की यह अपील है कि अपने इस कार्यकाल में लोगों को महंगाई से बचाएं और पूरे देश में यह देखें कि देश में जितने भी कामगार हैं उनको इतना वेतन व मजदूरी तो मिल जाए जिससे वे अपने परिवार में बच्चों को रूखी सूखी रोटी और शिक्षा दे सकें। बहुत अच्छा हो इस कार्यकाल में श्री मोदी जनता को इस योग्य बनाएं जिन्हें चुनावों में मुफ्त में मिलने वाली वस्तुओं की प्रतीक्षा न करनी पड़े और न ही जनता को सरकार से मुफ्त राशन लेना पड़े। भारत की जनता तभी समझेगी कि हम विकसित देश हो रहे हैं जब सबको इज्जत की रोटी, हर हाथ को काम और काम के पूरे दाम मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here