Monday, October 26, 2026
Home Latest दुकान की बजाय ठेले पर बिकती है शराब, क्या अधिकारी कर रहे...

दुकान की बजाय ठेले पर बिकती है शराब, क्या अधिकारी कर रहे नजरअंदाज?

उत्तरप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तरप्रदेश के इटावा से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति शराब दुकान पर बेचने की बजाय ठेले पर बेच रहा है। इस सबंधी गांव वालो का कहना है कि शराब संचालक का जहां मन होता है वो वही कार रोककर शराब बेचना शुरू कर देता है। लोगों का कहना है कि इस सबंधी सरकारी विभाग के अधिकारियों को पता है, लेकिन वह सारे इससे अंजान बने हुए है। वह शराब संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। लेकिन दूसरी तरफ शराब संचालक ने ठेले पर शराब बेचने पर अपनी मजबूरी बताई।

Advertisements

उसने कहा कि उसे शराब का ठेका खोलने की स्वीकृति तो मिल गई, लेकिन गांव में कोई भी उसे शराब का ठेका खोलने की अनुमति नहीं दे रहा। कोई भी उसे किराए पर दुकान नहीं दे रहा जहां वो अपना ठेका संचालित कर सके। ऐसे में उसने कार में ही शराब बेचनी शुरू कर दी। शराब संचालक ने कहा, ‘मैं दुकान पर ही शराब बेचना चाहता हूं। लेकिन कोई भी मुझे किराए पर दुकान देने को तैयार ही नहीं है। इसी मजबूरी के चलते मैंने शराब बेचने का यह तरीका अपनाया।’ इस सबंधी जिला आबकारी अधिकारी विजय पाल सिंह ने बताया कि 15 मई को शराब संचालक को ठेका खोलने की अनुमति मिल गई थी। लेकिन इस तरह शराब बेचना कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि शराब संचालक के खिलाफ एक्शन जरूर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here