Tuesday, October 27, 2026
Home Latest दिल्ली जल संकट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, हिमाचल को...

दिल्ली जल संकट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, हिमाचल को पानी रिलीज करने के दिए निर्देश

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में जल संकट मामले को लेकर दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने के निर्देश दिये है। इस मामले पर जस्टिस प्रशांत मिश्रा और केवी विश्वनाथन की अवकाशकालीन पीठ पर सुनवाई कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को 137 क्यूसेक पानी रिलीज करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हरियाणा दिल्ली को पानी रिलीज करने की सुविधा देगा। कोर्ट ने कहा कि हरियाणा सरकार पानी के प्रवाह को जो हिमाचल से मिल रहा है उसे बिना किसी रोक टोक के दिल्ली के वजीराबाद तक आने दे, ताकि दिल्ली के लोगों को पीने का पानी मिल सके। सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार से यह भी कहा है कि वह अपने क्षेत्र में पड़ने वाली नहर से पानी दिल्ली तक पहुंचने में सहयोग करे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अपर यमुना रिवर बोर्ड को हरियाणा में पानी की किसी भी कमी का डेटा नहीं दिया गया, जबकि दिल्ली ने हीटवेव की स्थिति से निपटने के लिए पेयजल की मांग को पूरा करने के लिए 150 क्यूसेक पानी मांगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here