Sunday, October 25, 2026
Home Himachal चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को सीआईएसएफ कर्मी ने मारा थप्पड़

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को सीआईएसएफ कर्मी ने मारा थप्पड़

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अदाकारा एवं हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद बनी कंगना रनौत के साथ बदसलूकी एवं उन पर सीआईएसएफ कर्मी द्वारा हाथ उठाए जाने का मामला सामने आया है। हमले के बाद कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया और कंगणा दिल्ली के लिए रवाना हो गईं थीं। कंगना के अनुसार जब वह सिक्योरिटी चेकइन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रहीं थीं तो एलसीटी कुलविंदर कौर ने उन पर हमला कर दिया। एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ द्वारा सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

Advertisements

कंगना ने इसके बाद वीडियो जारी करके बताया कि जब वह चेकइन के बाद बोर्डंग की तरफ जा रहीं थी तो कर्मी ने उन्हें साइड से आकर हिट किया और गालियां दीं। जब उन्होंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि वह किसान आंदोलन को स्पोर्ट करती है। इस घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी को किसी पर हाथ उठाने का हक नहीं है। इसके अलावा और भी कईयों द्वारा इस घटना की निंदा की गई है।

हमलावर कुलविंदर कौर ने कहा कि कंगना ने कहा था कि किसान आंदोलन में महिलाएं 100-100 रुपये लेकर बैठती हैं तथा उस समय उनसी मां भी आंदोलन में बैठी थीं। इस बात का उसे गुस्सा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here