Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal दरोगण के नेशनल हाइवे पर लोगों ने किया चक्का जाम, निर्माण कंपनी...

दरोगण के नेशनल हाइवे पर लोगों ने किया चक्का जाम, निर्माण कंपनी के खिलाफ दिखा आक्रोश

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। मूसलाधार बारिश के बाद  नेशनल हाइवे नंबर 3 की नालियों का पानी लोगों के घरों और खेतों में तबाही मचाने लगा तो मंगलवार को लोग सड़क पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। बमसन तहसील की पंचायत दरोगण पति कोट के गांव दरोगण में करीब डेढ़ घटा लोग सड़क पर बैठे रहे।  इस  चक्का जाम से सड़क के  दोनों तरफ करीब  100 गाड़ियां रुक गई। मौके पर पुलिस को पहुंच  तनावपूर्ण स्थिति को शांत करने और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने में कामयाबी मिली। पंचायत उप प्रधान संजीव ने  नीलम, ओंकार, दलीप, भक्तराम, रिखी राम, विचित्र सिंह ने निर्माण कंपनी की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों और साइट इंजीनियर को बार बार बरसाती नाले से होने वाले नुकसान से आगाह किया गया लेकिन किसी ने कोई परवाह नहीं की। इन्होंने बताया कि जब मंगलवार सुबह तेज बारिश से हाईवे की नालियों का पानी  घरों और खेतों में घुसा तो स्थिति चिंताजनक हो गई। मजबूरन प्रशासन तक अपनी जायज मांग  पहुंचाने के लिए चक्का जाम करना पड़ा। इसके बाद एसएचओ हमीरपुर ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों से बात की   तथा एस एच ओ के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here