Monday, October 26, 2026
Home Latest पैसों के लेनदेन को लेकर ठेकेदार ने निजी कंपनी के जेई को...

पैसों के लेनदेन को लेकर ठेकेदार ने निजी कंपनी के जेई को मारी गोली, हुआ फरार

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के मदनापुर क्षेत्र से एक मामला सामने आया हैं। पैसों के लेनदेन के लेकर जल निगम के ठेकेदार ने निजी कंपनी के जूनियर इंजीनियर (जेई) को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद गंभीर हालत में जेई को अस्पताल दाखिल करवाया गया। पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि फाजिलपुर गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत एनसीसी कंपनी का जूनियर इंजीनियर दीपक वर्मा अपने साथी उर्वेश कुमार के साथ गांव में पाइप लाइन बिछाने के काम की जांच करने गए थे।

Advertisements

इसी बीच ठेकेदार अजय कुमार और जेई दीपक के बीच में बिल और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान ठेकेदार अजय कुमार ने गोट से तमंचा निकालकर जेई को गोली मार दी। गोली हाथ में लगाते हुए पेट में लगी है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here