
सिरमौर (द स्टैलर न्यूज़)। सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में 2 उद्योगों के 2 गोदामों में भीषण आग लग जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसके कारण करोड़ों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार आग कालाअम्ब स्थित इंडकूस बायोटैक इंडिया कंपनी और श्री आदिनाथ इंटरप्राइजेज कंपनी के गोदाम में लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।













