Tuesday, October 13, 2026
Home Latest परिवार के साथ जालंधर में डेरा डालेंगे मुख्यमंत्री, उपचुनाव को लेकर भगवंत...

परिवार के साथ जालंधर में डेरा डालेंगे मुख्यमंत्री, उपचुनाव को लेकर भगवंत मान का फैसला 

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। आगामी दिनों में महानगर जालंधर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनकी पत्नी और बहन भी रहेंगी।पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा में ‌उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा,जबकि 13 जुलाई को रिजल्ट आएंगे। 21 जून तक नामांकन भरे जाएंगे। ये सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। इस सीट पर 2022 में आप की टिकट पर शीतल अंगुराल ने चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें जीत मिली थी। कुछ महीने पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए।

Advertisements

पंजाब में लोकसभा चुनाव में मिशन 13-0 की विफलता के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की साख दांव पर लगी है। महज 3 लोकसभा सीटें जीतने के बाद अब सिर्फ एक विधानसभा सीट ही आप की छवि को सुधार सकती है। दीप नगर में किराए पर लिया मकान इस उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत सिंह मान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार सीएम भगवंत सिंह मान अब चुनाव संपन्न होने तक जालंधर कैंट के दीप नगर में किराए के मकान में रहेंगे। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर भी साथ रहेंगी। सीएम मान जल्द ही दीप नगर में शिफ्ट हो जाएंगे। यह फैसला कल चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद लिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here