Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई की वीडियो सामने आने पर आप ने...

जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई की वीडियो सामने आने पर आप ने भाजपा और सुनील जाखड़ को घेरा 

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): गुजरात के जेल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो सामने आने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी और भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला है।

Advertisements

आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने इस मामले पर सुनील जाखड़ को घेरा और सवाल करते हुए कहा कि बात-बात पर पंजाब को बदनाम करने वाली बात कहने वाले जाखड़ क्या इस मामले पर अपनी पार्टी की गुजरात सरकार से सवाल पूछेंगे? उन्होंने कहा की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल से अपना नेक्सस चल रहा है। इस वीडियो से यह बात साबित हो गई है। अगर सुनील जाखड़ सच में गैंगस्टरवाद के प्रति गंभीर हैं तो उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री से इस मामले पर सवाल करना चाहिए। उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री से ये भी पूछना चाहिए कि पंजाब में वहां से भारी मात्रा में नशा की तस्करी क्यों हो रही है?

गर्ग ने कहा कि भाजपा के नेता और खासकर सुनील जाखड़ हमेशा पंजाब विरोधी बयान देते रहते हैं। कभी नशे के नाम पर तो कभी कानून व्यवस्था के नाम पर और कभी गैंगस्टर वाद के नाम पर पंजाब को बदनाम करने की कोशिश करते हैं, जैसे पूरे देश में पंजाब ही सबसे खराब राज्य है। ये लोग पंजाब को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। जबकि सच्चाई यह है आसपास के राज्यों के मुकाबले कानून व्यवस्था के मामले में पंजाब की स्थिति काफी बेहतर है। यह बात नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के डेटा में भी सामने आई है।

यह मामला तब विवादास्पद हो गया जब लॉरेंस बिश्नोई की नई वीडियो कॉल की क्लिप सामने आई जिसमें वह वीडियो कॉल पर किसी सख्स को ईद की मुबारकबाद दे रहा था। इस समय लॉरेंस बिश्नोई गुजरात के जेल में बंद है। इसलिए गुजरात की भाजपा सरकार पर बड़े सवाल भी उठ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here