Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh पंजाब पुलिस द्वारा राज्य भर में वाहनों की चैकिंग की गई

पंजाब पुलिस द्वारा राज्य भर में वाहनों की चैकिंग की गई

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों पर नशें और समाज विरोधी अनसरों विरुद्ध शुरु किए विशेष अभियान को लगातार तीसरे दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्य भर में पुलिस ने नाके लगा कर दोपहिया वाहनों और चार पहिया वाहनों की मुस्तैदी के साथ चैकिंग की। यह तलाशी अभियान डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव के दिशा- निर्देशों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय दौरान चलाया गया।

Advertisements

विशेष डीजीपी लगा एंड आर्डर अर्पित शुक्ला, जो इस राज्य स्तरीय कार्यवाही की निजी तौर पर निगरानी कर रहे थे, ने कहा कि सभी सीपीज़/ सएसपीज़ को प्रत्येक पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में इंस्पेक्टर रैक के अधिकारी की नज़रसानी में एक-एक नाका लगाने और सभी मोटरसाईकलों और अन्य वाहनों की मुस्तैदी और बारीकी के साथ चैकिंग करने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि सीपीज़/ एसएसपीज़ को, शक्की लोगों को जाँच हिरासत में लेने के लिए भी कहा गया था।

उन्होंने बताया कि इस आपरेशन दौरान आम लोगों के लिए कम से कम असुविधा को यकीनी बनाते हुए शक्की वाहनों/ विक्रेताओं की बारीकी के साथ तलाशी की गई। उन्होंने कहा कि वाहनों की चैकिंग करने के इलावा, पुलिस टीमों ने ‘ वाहन’ मोबाइल एप का प्रयोग करके वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों की भी पुष्टि की। उन्होंने आगे कहा, ” हम सभी पुलिस मुलाजिमों को सख़्ती के साथ हिदायत की थी कि इस कार्यवाही दौरान चैकिंग करते समय वह हर यात्री के साथ दोस्ताना ढंग और नम्रता के साथ पेश आए।’ ‘

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि इंस्पैकटरों/ डीएसपीज़ की निगरानी में 2684 से अधिक पुलिस कर्मियों की संख्या वाले 372 उचित और मज़बूत नाके लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि चार घंटे चले इस अभियान में 12040 वाहनों की चैकिंग की गई, जिनमें से 603 के चालान किए गए और 35 को ज़ब्त किया गया। पुलिस टीमों ने आपरेशन दौरान 4236 शक्की व्यक्तियों की चैकिंग भी की गई। बता दें कि ऐसे आपरेशन इलाको में पुलिस की मौजूदगी को दिखाने के इलावा, समाज विरोधी अनसरों में ख़ौफ़ पैदा करने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने में मदद करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here