Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur राष्ट्रीय लोक अदालत में 646 केसों का मौके पर निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में 646 केसों का मौके पर निपटारा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला कानूनी सेवाएं अथारटी द्वारा पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारटी के चेयरमैन जस्टिस टी.पी.एस. माननीय जज पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशानुसार और माननीय चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारटी-कम- जिला व सैशन जज सुनील कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में जिले में वर्ष 2018 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

Advertisements

इस मौके सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारटी-कम-चीफ जुडीशियल मैजिस्ट्रेट रवि गुलाटी ने बताया कि इस लोक अदालत में करीमीनल कंपाऊंडएबल ओफैंस, एन.आई. एक्ट केसज अंडर सैक्शन 138 (पैडिंग और प्रीलिटीगेशन बैंक रिकवरी केसज और लेबर डिस्पियूट केसज), एम.ए.सी.टी. केसज, इलैक्ट्रीसिटी और वाटर बिलज, मैटरीमोनीयल डिस्पियूटज केस सहित बाकी सिविल डिस्पियूटस संबंधी केसों का निपटारा करवाने के लिए होशियारपुर में 7 बैंच, गढ़शंकर, मुकेरियां और दसूहा में 1-1 बैंच का गठन किया गया।

जिला होशियारपुर की राष्ट्रीय लोक अदालत में 2166 केसों की सुनवाई हुई और 647 केसों का मौके पर निपटारा किया गया और कुल 5,20,37,522 रुपए के अवार्ड पस किए गए। उन्होंने लोगों को अपील की कि इन लोक अदालतों के फैसले को दीवानी डिकरी की मानयता प्राप्त है और लोग अधिक से अधिक केसों का निपटारा इन अदालतों द्वारा करवाकर लाभ प्राप्त करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here