
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हंस फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट कोऑडीनेटर ओम राज के दिशा-निर्देश अनुसार गुरु नानक नाम लेवा चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित गुरु नानक सेवा गृह (वृद्धाश्रम) लाभ नगर, होशियारपुर में बुजुर्गों के लिए एक विशेष मैडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस मैडिकल कैम्प में बुजुर्गों के मुफ्त में टैस्ट किए गए तथा दवाईयां दी गई। इस मैडिकल कैम्प में हंस फाउंडेश के एम.एम.यू. युनिट-3 के डा.प्रीतिका सिंह, दीपक कुमार ड्रग इंचार्ज, विनोद कुमार लैब टेक्नीशियन, सुनील सिंह रावल फार्मासिस्ट, ने लगभग 66 रोगियों की जांच की और दवाईयां दी गई।

इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि उनकी संस्था 2009 से समाज सेवा के कार्य कर रही है खासकर मैडिकल के क्षेत्र में निशुल्क कैम्प लगा कर सेवायें दे रही है। इस अवसर पर गुरु नानक नाम लेवा चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सूर ने हंस फाउंडेशन का मैडिकल कैम्प लगाने के लिए धन्यवाद किया और सारी टीम को सम्मानित भी किया गया। उन्होने कहा कि हंस फाउंडेशन मानवता की सेवा कर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर के गुरु नानक नाम लेवा फाउंडेशन के सदस्य श्रीमती राजेंद्र कौर,श्री श्रिंगारा सिंह मठाडू के अतिरिक्त अन्य सदस्य और हंस फाउंडेशन की तरफ से ड्राइवर परविंदर सिंह भी उपस्थित थे।












