Friday, October 23, 2026
Home Himachal आशीष शर्मा के घर के बाहर तोड़े स्पीड ब्रेकर, मचा सियासी बवाल

आशीष शर्मा के घर के बाहर तोड़े स्पीड ब्रेकर, मचा सियासी बवाल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के घर के बाहर पीला पंजा चला है। इसे आशीष शर्मा ने सरकार की शर्मनाक हरकत करार दिया है. आशीष शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखते हुए कहा कि मेरे निवास स्थान के बाहर मुख्य सड़क पर लगाए गए स्पीड ब्रेकर्स को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने उखाड़ दिया है।

Advertisements

पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने लिखा, “मेरे निवास स्थान पर मिलने आने वाले लोगों को सड़क पार करने में कोई परेशानी न हो व कोई भी हादसे का शिकार न हो, इसके लिए यह स्पीड ब्रेकर लगाए गये थे, लेकिन उनकी घटिया मानसिकता यह दर्शाती है कि यह अब जनता के हितों से भी खिलवाड़ कर रहे हैं.”

आशीष शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने नए विकास कार्य तो क्या करवाने पर जनता के पैसे से हुए कार्यों को भी उखाड़ा जा रहा है. इसका हिसाब जनता करेगी.”

बता दें की 2022 के विधानसभा चुनाव में आशीष शर्मा ने हमीरपुर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी, लेकिन 22 मार्च 2024 को आशीष शर्मा ने अन्य दो निर्दलीय विधायकों के साथ विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा ज्वाइन कर ली. जिसे 3 जून को विधानसभा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया. वहीं, अब प्रदेश में तीन विधानसभाओं में उपचुनाव होने को है। भाजपा ने पार्टी टिकट देकर आशीष शर्मा को उपचुनाव में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में फिर से उतारा है. जिसके लिए 10 जुलाई को मतदान होना है 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here