Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh नार्को- संगठित अपराध नैकसैस का पर्दाफाश, 6 पिस्तौल, 200 ग्राम हेरोइन सहित...

नार्को- संगठित अपराध नैकसैस का पर्दाफाश, 6 पिस्तौल, 200 ग्राम हेरोइन सहित तीन काबू

चंडीगढ़/अमृतसर, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रहे अभियान के अंतर्गत अमृतसर देहाती पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल करते, अजनाला से तीन कारकुन्नों को गिरफ्तार करके अमरीका स्थित तस्कर सरवण सिंह उर्फ भोला हवेलियों की हिमायत अनुसार नारकोटिक्स और संगठित अपराध के गठजोड का पर्दाफाश किया है।

Advertisements

यह जानकारी देते हुए पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को यहाँ बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान करनजीत सिंह निवासी खालड़ा, तरनतारन, आकाश सेठ उर्फ रघू और सुखदीप सिंह दोनों निवासी राजा सांसी, अमृतसर के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्ज़े में से 6 पिस्तौलें जिनमें से पाँच 30 बोर स्टार पिस्तौल और एक 9 एमएम सहित छह जिंदा कारतूस और 10 मैगज़ीन, 200 ग्राम हेरोइन और एक वज़न तोलने वाली इलेक्ट्रानिक मशीन भी बरामद की है।

ज़िक्रयोग्य है कि भोला हवेलियाँ, जिसकी गिरफ़्तारी पर 2 लाख रुपए का इनाम था, कथित नशा तस्कर रणजीत उर्फ चीता का भाई है और 532 किलो हेरोइन के मामलो में अपेक्षित था, जिसके सम्बन्ध में उसको मई 2020 में गिरफ़्तार किया गया था। रणजीत चीता जुलाई 2019 में आईसीपी अटारी में कस्टम विभाग द्वारा ज़ब्त की गई हेरोइन के 532 पैकेट की तस्करी केस में मास्टरमाईंड था, जिस केस की जांच एनआईए द्वारा की जा रही है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुख़्ता सूचना मिली थी कि सरवण सिंह के साथियों ने हथियारों की खेप बरामद की है और वह इस खेप को किसी और को सौंपने जा रहा है। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते सीआईए स्टाफ की पुलिस टीमों ने अजनाला के अधिकार क्षेत्र में विशेष पुलिस चैकिंग की और तीनों मुलजिमों को 6 पिस्तौल, 10 मैगज़ीन सहित गिरफ़्तार किया। उन्होंने बताया कि बाद में आकाश उर्फ रघू के खुलासे पर पुलिस टीमों ने उसके बताए टिकाने से 200 ग्राम हेरोइन, छह जिंदा कारतूस और वज़न तोलने वाली एक इलैक्ट्रानिक मशीन भी बरामद की है।

डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि दोषी व्यक्ति सीधे तौर पर अमरीका स्थित तस्कर सरवन सिंह के संपर्क में था और हथियार और हेरोइन की स्पलाई कर रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामलो में अगले-पिछले संबंधों को स्थापित करने के लिए और जांच जारी है। अन्य विवरनों को सांझा करते हुए, एसएसपी अमृतसर देहाती सतीन्द्र सिंह ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि आकाश उर्फ रघू के चचेरे भाई संयम उर्फ मैथी निवासी अजनाला- जोकि मौजूदा समय में अमृतसर जेल में बंद है, ने उसकी भोला हवेलियों के साथ जान- पहचान करवाई थी। उन्होंने कहा, ” हम संयम को और पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाएंगे’ ‘। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें सभी गठजोड का पर्दाफाश करने के लिए मुलजिमों के वित्तीय ट्रेलों का पता लगा रही है और इस मामलो में और गिरफ़्तारियों की उम्मीद है।

इस सम्बन्ध में एफआईआर नं. 122 तारीख़ 22- 6 2024 को हथियार एक्ट की धारा 25 अधीन केस दर्ज किया गया है और थाना अजनाला में दर्ज बाद में इस एफ. आई. आर. में एनडीपीएस की धारा 21 और 29 भी लगाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here