Tuesday, October 27, 2026
Home Latest ट्राइडेंट स्टैलियंस शेर-ए-पंजाब टी20 कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

ट्राइडेंट स्टैलियंस शेर-ए-पंजाब टी20 कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Untitled design - 1

माेहाली (द स्टैलर न्यूज़)। ट्राइडेंट स्टैलियंस ने शेर-ए-पंजाब टी20 कप के सीजन-2 में भी सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। नौवें लीग मैच में ट्राइडेंट ने इंटरसॉफ्ट टाइटंस को 8 विकेट से हराकर नॉकआउट में अपनी जगह पक्की की। अभय चौधरी ने 52 गेंद पर नाबाद 102 रन की पारी खेली, जबकि गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट हासिल किए। टीम की 9 मैचों में ये छठी जीत है और 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टीम तीसरे स्थान पर है।

Advertisements

आईएस बिंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैच में ट्राइडेंट स्टैलियंस के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टाइटंस के लिए पुखराज मान ओपनिंग करने उतरे और आक्रामक शॉट्स लगाए। वे 7 गेंद पर 20 रन ही बना सके और गुरविंदर ने उन्हें चलता कर दिया। इसके बाद ट्राइडेंट के गेंदबाजों ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। मिडल ऑर्डर में जश्नप्रीत सिंह ने 25, ईमानजोत सिंह ने 22 और अभिनव शर्मा ने 20 रन का योगदान देते हुए स्कोर को 20 ओवर में 145/9 रन तक पहुंचाया। तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने 11 गेंद पर नाबाद 18 रन बनाए।

ट्राइडेंट स्टैलियंस की ओर से गुरनूर बराड़ एक बार फिर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 बल्लेबाजों को चलता किया और आर्यमान सिंह ने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 2 विकेट झटके। गुरविंदर सिंह ने भी 2 विकेट लिए, जबकि जस इंदर सिंह और ध्रुव मित्तल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम ट्राइडेंट स्टैलियंस के लिए अभय चौधरी ने आक्रामक शॉट्स खेले, लेकिन कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने 18 रन पर विकेट गंवा दिया। आर्यन शर्मा भी 6 ही रन बना सके, लेकिन सलिल अरोड़ा ने उनका साथ दिया। अभय चौधरी ने रनों की रफ्तार को जारी रखा। उन्होंने 52 गेंद पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन बनाए। अभय ने 196.15 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए अहम शतक लगाया। सलिल 18 रन बनाकर नाबाद लौटे और दोनों ने 15.2 ओवर में 2 विकेट गंवाकर टीम की जीत पक्की कर दी। इंटरसॉफ्ट टाइटंस के गेंदबाज अपना प्रभाव नहीं डाल सके और ट्राइडेंट के ओपनर अभय लगातार रन बनाते रहे। ईमानजोत सिंह और युवराज सिंह ने 1-1 विकेट झटका जरूर, लेकिन दोनों ही गेंदबाज महंगे साबित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here