Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh आप सांसदों के शपथ ग्रहण के मौके पर संसद पहुंचे भगवंत मान

आप सांसदों के शपथ ग्रहण के मौके पर संसद पहुंचे भगवंत मान

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी (आप) के तीनों नवनिर्वाचित सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, मलविंदर सिंह कंग और डॉ राजकुमार चब्बेवाल के शपथ ग्रहण के लिए मंगलवार को संसद पहुंचे और अपने तीनों सांसदों को आधिकारिक तौर पर संसद सदस्य बनने के लिए मुबारकबाद दी।

Advertisements

संसद के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारे तीनों सांसद काफी अनुभवी और समझदार हैं। वे पंजाब के मुद्दों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इन्हें काम कराने का तरीका पता है। मीत हेयर दो बार विधायक और पंजाब सरकार में कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं। 

मलविंदर कंग काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह छात्र राजनीति के समय से ही सामाजिक कार्यों में शामिल होते रहे हैं और पिछले दो साल से आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर काम रहे हैं। वहीं डॉ राजकुमार चब्बेवाल भी दो बार विधायक रहे हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में आम और गरीब लोगों के लिए काफी काम किया है। संसद में भी इनका अनुभव काम आएगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के तीनों सांसद संसद में पंजाब के हकों की आवाज उठाएंगे और राज्य के आमलोगों के मुद्दों को संसद में रखेंगे। हमारे सांसद पंजाब के रूके हुए फंड का भी मुद्दा संसद में जोर-शोर से  उठाएंगे और केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर उसे जल्द से जल्द पास करवाएंगे। 

पंजाब के रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ), नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) सहित कई योजनाओं के करीब 10 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार के पास बकाया है जिसे केंद्र द्वारा कई वर्षों से जारी नहीं किया जा रहा है जिसको लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी और मान सरकार केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार मुखर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here