
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। बल्ह थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सरध्वार में एक गऊशाला में आसमानी बिजली गिरने की सूचना मिली है। इस हादसे में 4 मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी मुताबक क्षेत्र में भारी वर्षा के दौरान सरध्वार गांव में कुंता देवी पत्नी लेखराज की गऊशाला पर आसमानी बिजली का ऐसा कहर टूटा कि 4 मवेशी मौत की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस, राजस्व और पशु पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी थी।












