Thursday, October 15, 2026
Home Education सूर्य सुबह वर्मा ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रोशन किया स्कूल...

सूर्य सुबह वर्मा ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रोशन किया स्कूल व माता-पिता का नाम

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सी.बी.एस.सी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वुडलैंड ओवरसीज स्कूल के ग्रीन अवैन्यू न्यू डी.सी.रोड, होशियारपुर निवासी सूर्य सुबह वर्मा ने ए-1 ग्रेड में 94.8 प्रतिशत अंक हासिल करके अपने अभिभावकों, स्कूल व अध्यापकों का नाम रोशन किया है।

Advertisements

सुर्य सुबह वर्मा के पिता डी.ए.वी कॉलेज से रिटायर्ड वाइस प्रिंसिपल प्रो. संजीव वर्मा व माता लीना वर्मा जोकि गृहणी हैं व भाई हार्दिक कृष वर्मा ने सूर्य की उपलब्धि पर मान महसूस करते हुए सूर्य के अध्यापकों व प्रो. स्वर्णजीत सिंह टाटरा का धन्यवाद किया। जिनकी गाइडेंस व देखरेख में उसने यह उपलब्धि हासिल की है। सूर्य सुबह वर्मा ने बताया कि वह 11वीं में नॉन मैडिकल विषय के साथ पढ़ाई करना चाहता है तथा इलैक्ट्रोनिक इंजीनियर बनना चाहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here