Saturday, October 10, 2026
Home Education पी.जी.डी.सी.ए. के नतीजों में नाईस कम्प्यूटर्स के छात्रों का सर्वश्रेष्ठ परिणाम

पी.जी.डी.सी.ए. के नतीजों में नाईस कम्प्यूटर्स के छात्रों का सर्वश्रेष्ठ परिणाम

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब बोर्ड ऑफ टैक्नीकल ऐजूकेशन से मान्यता प्राप्त पंजाब इन्फोटैक अधीकृत कैल-सी कम्पयूटर ऐजूकेशन की ओर से नाईस कम्पयूटरज की होशियारपुर व चब्बेवाल दोनों शाखाओं में सरकारी नौकरियों के लिये मान्यता प्राप्त अनेकों कोर्सेज उपलब्ध हैं, जिनमें से एक वर्षीय पीजीडीसीए सर्वाधिक डिमांड में है।

Advertisements

होशियारपुर व चब्बेवाल में प्रैक्टीकल बेस्ड आधुनिक ट्रेनिंग से हो रही प्लेसमेन्ट

गत 29 सालों से अनुभवी व प्रौफैशनली क्वालीफाईड मैनेजमेन्ट के उपयुक्त मार्गदर्शन में नाईस कम्पयूटरज़ का एकमात्र लक्ष्य आधुनिक कम्पयूटर कोर्सेज़ के साथ अपने हर विद्यार्थी के सर्वोन्मुखी विकास द्वारा उसकी उचित प्लेसमेंट देना रहा है। हर साल की तरह इस बार भी एक साल के पोस्ट ग्रेजूऐट डिप्लोमा इन कम्पयूटर ऐप्लीकेशनज़ में नाईस कम्पयूटर सेंटर की छात्राओं ने भरपूर सफलता हासिल की है।

कोर्स कोऑर्डीनेटर स्वीन सैनी ने प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि होशियारपुर संस्थान के दूसरे सेमेस्टर से हरप्रीत कौर ने प्रथम, मानसी वालिया ने दूसरे व दिव्या ने तीसरे स्थान हासिल कर संस्थान का नाम चमकाया है। चब्बेवाल सेंटर से दूसरे सेमेस्टर की जसवीर कौर ने टॉप किया है, सिमरन कौर व मनप्रीत कौर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। होशियारपुर सेंटर के पहले सेमेस्टर में से तलजीत कौर ने टॉप किया और करन दूसरे व परमिंदर कौर तीसरे स्थान पर आये। पीजीडीसीए के नतीजों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए छात्रों ने क्वालिटी ऐजूकेशन, प्रैक्टिकल प्रौजैक्ट गाईडेंस व बेहतरीन मार्गदर्शन के लिये संस्थान के सभी ट्रेनरज़ व मैनेजमेन्ट का धन्यवाद किया।

गौरतलब है कि इनमें से अधिकतम की कोर्स के दौरान ही संस्थान की ओर से प्लेसमेन्ट भी करवा दी गई है। जिसमें से करन, तलजीत, हरप्रीत व मनप्रीत ने बताया कि उनके संस्थान में हर विद्यार्थी की टैक्नीकल व पर्सनल ग्रूमिंग के अलावा जॉब के हिसाब से तैयारी पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि पीजीडीसीए के हर सत्र में नाईस के छात्रों का नतीजा सबसे शानदार रहता है। सेंटर डायरेक्टर प्रेम सैनी ने सभी होनहार छात्रों को बधाई दी व संस्थान की उच्चस्तरीय शिक्षा व पंजाब में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रथा को कायम रखने के लिये नाईस कम्पयूटरज़ होशियारपुर व चब्बेवाल की टीमों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here