Sunday, November 1, 2026
Home Education सरकारी स्कूल अज्जोवाल में मेगा पीटीएम आयोजित

सरकारी स्कूल अज्जोवाल में मेगा पीटीएम आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में मेगा पी.टी.एम आयोजित की गई। प्रिंसिपल रविंदर कौर तथा स्कूल इंचार्ज अमरीक सिंह की देखरेख में करवाई गई इस मेगा पी.टी.एम. में सी.एम.सी. चेयरपर्सन रजनी बाला, सदस्य सुमन बहल तथा बहादुर सिंह सुनेत विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर बच्चों के अभिभावकों के साथ बातचीत करते हुए अध्यापकों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब लगातार तरक्की कर रहा है।  यही कारण है कि अभिभावक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से सरकारी स्कूलों में दाखिल करवा रहे हैं। भारत सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब को देश का नंबर एक प्रदेश घोषित किया है।

Advertisements

स्कूलों में लगातार अध्यापक ओवर टाइम लग रहे हैं। पंजाब के 40 स्कूलों को हुनर शिक्षा के तहत चयनित किया गया है जिसमें अज्जोवाल स्कूल भी शामिल है। बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वह समय निकालकर बच्चों की कारगुजारी का पता लगाने के लिए समय समय पर स्कूल विजिट जरूर किया करें। इस मौके पर बच्चों ने बिजनेस ब्लास्टर के तहत अलग-अलग स्टाल लगाएं तथा किताबों का लंगर भी लगाया गया। हुनर शिक्षा के तहत स्कूल में बनाई गई नई इमारत को देखकर अभिभावक बहुत प्रभावित हुए। स्कूल आने वाले बच्चों के अभिभाबको का स्कूल स्टाफ की तरफ से स्वागत किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here