Sunday, November 1, 2026
Home Education हिज़ एक्सीलेंट के सिकंद ने नीट की परीक्षा में 98.6% अंक हासिल...

हिज़ एक्सीलेंट के सिकंद ने नीट की परीक्षा में 98.6% अंक हासिल कर चमकाया अकादमी का नाम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। नीट की परीक्षा परिणाम में हिज इंस्टिट्यूट ऑफ मैडिकल नॉन मैडिकल एवं कामर्स का दबदबा। अपने बेहतरीन परिणामों के लिए जाने जाते होशियारपुर के नंबर 1 इंस्टीटूट हिज एक्सीलेंट के छात्र सिकंद विग ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे देश के टॉप 50 बच्चों में 41वां रैंक हासिल कर इंस्टिट्यूट का नाम पूरे देश में चमकाया है। कुल 23 बच्चों ने नीट का टेस्ट क्लियर किया है

Advertisements

।

इस उपलब्धि को लेकर इंस्टिट्यूट के एम.डी. डा. आशीष सरीन ने हर्षित हो संस्थान के अध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके लक्ष्य “होशियारपुर जिले को शिक्षा के स्तर पर न.1 बनाना” एवं होशियारपुर से अधिक से अधिक छात्रों को देश के बेहतरीन इंजीनियरिंग , मैडिकल एवं कॉमर्स कॉलेज में दाखिला दिलवाना सार्थक सिद्ध हो रहा है। इससे पहले भी +2 के छात्रों ने मेरिट स्थान हासिल कर एवं जिले के पहले स्थानों पर अपना दबदबा कायम रख शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल किया है।

कोटा एवं चंडीगढ़ स्टाइल की कोचिंग होशियारपुर में उपलब्ध करवाना एवं चंडीगढ़ से अपने विषयो में महारथ हासिल अध्यापक विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल करने के लिए अपना योगदान हिज़ एक्सीलेंट इंस्टीटूट में दे रहे है । बेसिक के साथ एडवांस तथा कंपीटेटिव टेस्टो की तैयारी बच्चों को रेगुलर पढ़ाई के साथ प्रदान की जाती है । बेहतरीन एवं अव्वल नतीजो की वजह से ही आज हिज एक्सीलेंट इंस्टीटूट छात्रों की पहली पसंद बन चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here