Wednesday, October 21, 2026
Home Education स्कूली व नैतिक शिक्षा के साथ बच्चों को अध्यात्मिक शिक्षा प्रदान करके...

स्कूली व नैतिक शिक्षा के साथ बच्चों को अध्यात्मिक शिक्षा प्रदान करके अच्छा नागरिक बनाना है उद्देश्य: प्रिं. कंचन

गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। गरीबदास पब्लिक स्कूल मानसोवाल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह करवाया गया। जिसमें सत्गुरू ब्रहमा नंद भूरीवालों ने विशेष तौर से पहुंचकर ज्योति प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा शुभारंभ मौके पर बच्चों ने मंगलाचरण शब्द की अरदास की। इस दौरान स्कूल प्रिंसीपल कंचन बाला ने स्कूल की वार्षिक रिर्पोट पढ़ी और स्कूल की पूरे वर्ष की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने जो अपने घरों के चिराग उनके शिक्षा संस्थान के सुपुर्द किए हैं उन्हें स्कूली शिक्षा व नैतिक शिक्षा के साथ-साथ अध्यात्मिक शिक्षा भी प्रदान की जाती है ताकि बच्चे आगे बढक़र बढिय़ा इंसान बन सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों को अध्यात्मिकता के साथ जोडऩा उनका उद्देश्य है।

Advertisements

इस समागम दौरान बच्चों ने पंजाबी सभ्याचार व पुरातन विरसे के अलावा समाजिक बुराईयों, भ्रूण हत्या, नशे से बचाव, लड़कियों पर बढ़ रहे अत्याचार, देश के लिए शहादत आदि जैसे कार्यक्रम पेश करके सभी को आकर्षित किया। कोरियोग्राफी दौरान बच्चों द्वारा संस्कृतिक श्लोक का उच्चारण व उनकी व्याख्या की गई। वेदांत आचार्य चेतना नंद जी महाराज भूरीवालों ने बच्चों को आर्शीवाद दिया और स्कूल के स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिंदगी में अच्छी शिक्षा व संस्कार मिलने से हर बुलंदी तक पहुंचा जा सकता है। जिसके लिए शिक्षिक व अध्यात्मिक गुरू का अहम योगदान होता है।

जिसके वेदांत आचार्य चेतना नंद भूरीवालों ने बच्चों व स्कूल स्टाफ को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जतिंद्र चंद, तीर्थ राम भूंवला, सतपाल भाटिया, दौलत राम बजाड़, डा. यशपाल बूथगड़, रविकांत भूवलां, यशपाल भाटिया, महिंद्र पाल चेची, प्रिं. कंचन बाला, कैप्टन हंस राज कटारिया, चौधरी जय चंद, ठेकेदार भजना लाल, प्रिं. गुरशरन कौर सिद्धू, प्रिं. कृष्णा डोड, प्रिं. दविंद्र कौर, प्रिं. सुखविंदर कौर, प्रिं. मनजीत कौर, प्रिं. मधं कंवर आदि मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here