Thursday, October 29, 2026
Home Education विक्टोरिया स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से मनाया बैसाखी का त्यौहार

विक्टोरिया स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से मनाया बैसाखी का त्यौहार

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। विक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल टांडा में बैसाखी के त्यौहार के संबंध में एक विशेष समागम करवाया गया। संस्था प्रबंधन के दिशा निर्देश पर करवाए गए इस समागम का उद्घाटन संस्था के डायरेक्टर जी.एस.मुल्तानी व मैडम नीरू मुल्तानी ने किया।

Advertisements

 

समागम के दौरान विद्यार्थियों ने बैसाखी के त्यौहार को धूमधाम से मनाते हुए एक सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया। समागम के दौरान विद्यार्थियों को पांच प्यारों से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई और बच्चों ने पांच प्यारों के रूप में धार्मिक प्रोग्राम भी पेश किया। समागम में कविताएं व भाषण के रास्ते पंजाब की खेती बाड़ी के संबंध में विचार पेश किए गए वहीं बैसाखी के अवसर पर दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी व खालसा पंथ के बारे में भी बताया गया।

सांस्कृतिक प्रोग्राम दौरान बच्चों ने पंजाबी संस्कृति को पेश करती आइटम्स प्रस्तुत की। इस अवसर पर एम.सी. लखविंदर सिंह मुल्तानी, सतिंदर सिंह, संधू सिंह, वरिंदर परिहार, सिमरन, शिवानी, मनप्रीत, तजिंदर सिंह के अलावा स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here