Friday, October 30, 2026
Home Education सेंट सोल्जर स्कूल में हवन करवा की नए सत्र की शुरुआत

सेंट सोल्जर स्कूल में हवन करवा की नए सत्र की शुरुआत

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल टांडा में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के मौके पर हवन-यज्ञ करवाया गया। जिस दौरान मंत्रों का उच्चारण किया गया ओर संस्थान की चढ़दीकला के लिए प्रार्थना की गई। हवन के समापन पर सभी बच्चों में प्रसाद बांटा गया।

Advertisements

इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी तथा प्रिंसिपल सतविंदर कौर ने बताया कि नर्सरी से नौवीं तथा 11वीं कक्षा का अकादमिक सेशन 2018-19 का नतीजा शतप्रतिशत रहा है।

नए शैक्षिक सत्र के आगाज पर उन्होंने सभी छात्रों को बधाई देते नए सैशन में मेहनत, लग्न ओर ईमानदारी से पढ़ाई करते हुए नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित भी किया। संस्थान की तरक्की तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई। प्रोग्राम को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ ने योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here