Sunday, October 4, 2026
Home Education जीटीयू ने प्रमोशन रोकने के विरोध में 9 अगस्त को जिला स्तरीय...

जीटीयू ने प्रमोशन रोकने के विरोध में 9 अगस्त को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गवर्नमेंट टीचरज़ यूनियन पंजाब जिला इकाई होशियारपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला प्रधान प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा और जिला महासचिव जसवीर तलवाड़ा की अध्यक्षता में हुई।जिस बारे जानकारी देते हुए ज़िला प्रधान ने बतया कि अध्यापकों के प्रत्येक वर्ग की प्रमोशन अविलंब करने , अध्यापकों को पूर्ण वेतनमान स्केल पर पक्के करने, पिक्ट्स सोसायटी के अधीन नियमित कंप्यूटर शिक्षकों को विभाग में मर्ज करने तथा वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, शिक्षकों द्वारा जेब से खर्च की गईं ग्रांटो को अविलंब जारी करने को कहा, प्रत्येक भर्ती में पूर्ण वेतन जारी करने से लेकर तबादलों में नवनियुक्त शिक्षकों को प्राथमिकता देने, शिक्षकों से करवाए जा रहे सभी प्रकार के गैर-शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाने, घटिया क्वालिटी की वर्दी जबरन स्कूलों में भेजने, माननीय न्यायालयों द्वारा अध्यापक पक्षीय किए गए फैसलों को लागू करवाने समेत अध्यापकों की अन्य मांगों को मनवाने के लिए सरकारी अध्यापक यूनियन पंजाब की ओर से 8 और 9 अगस्त को जिला शिक्षा दफ्तरों के सामने धरने दिए जा रहे हैं, जिस के जरिए उच्च-शिक्षा अधिकारियों, शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजनें का फैसला किया गया हैं।

Advertisements

4 सितंबर को मोहाली में होने वाले प्रांतीय विरोध-प्रदर्शन में ज़िले से भारी संख्या में अध्यापक लेंगे भाग-प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा

इसके बाद 4 सितंबर को शिक्षा-भवन मोहाली के सामने प्रांतीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी के तहत 9 अगस्त को होशियारपुर जिले में जिला स्तरीय धरना दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला महासचिव जसवीर तलवाड़ा ने कहा कि मीटिंग में ,मुख्यमंत्री पंजाब की ओर से पंजाब मुलाजिम और पेंशनरज़ साँझा फ्रंट की बैठक को बार-बार स्थगित किये जाने की कड़ी निंदा की गयी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 25 जुलाई और अब 2 अगस्त की मीटिंग स्थगित करने के विरोध में 5-6 अगस्त को कर्मचारियों और पेंशनरों द्वारा पंजाब सरकार के झंडे फूंकने की कार्रवाई में गवर्नमेंट टीचरज़ यूनियन पंजाब पूरी तरह से शामिल होगी। इस बैठक में सुनील कुमार, प्रितपाल सिंह चौटाला,लेक्चरर अमर सिंह, लेक्चरर उपिंदर सिंह,विकास शर्मा, संजीव धूत, प्रिंस गढ़दीवाला, लेक्चरर हरविंदर सिंह, नरेश कुमार मिड्डा , चमन लाल, अमरजीत सिंह, पारस राम, बलविंदर सिंह, राजेश अरोड़ा, उमेश कुमार, सरबजीत सिंह, नरिंदर मंगल, सरबजीत सिंह, सचिन कुमार, जसविंदरपाल, राज कुमार, संदीप कुमार, लेक्चरर प्रभजोत सिंह, रणवीर सिंह, सतविंदर सिंह, परमजीत सिंह, लेक्चरर पवन कुमार गोयल, अश्वनी कुमार, नरिंदर सिंह, मास्टर अशोक कुमार, गुरप्रीत सिंह, अमनप्रीत सहोता, पवनदीप चौधरी, तिलक राज, रजत महाजन, सरबजीत सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here