Sunday, October 4, 2026
Home Education लाजपत राए स्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई फेअरवैल

लाजपत राए स्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई फेअरवैल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लाजपत राय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की विदाई समारोह के दौरान पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस समारोह का उद्घाटन लोक सेवक मंडल के वाइस चेयरमैन बलवंत सिंह खेड़ा, सेकेटरी वरिन्दर शर्मा ने शहीदों की याद में मोमबत्ती जला कर किया।

Advertisements

बच्चों ने इस समारोह के दौरान गेम्ज़ और मनोरंजक प्रोग्राम पेश किया। समारोह के दौरान 12वीं कक्षा में से मिस्टर फेअरवैल भुपिन्दर सिंह और मिस फेअरवैल नेहा बने। जबकि 10वीं कक्षा के मिस्टर फेअरवैल गौरव और मिस फेअरवैल अंशिका बने। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल पुष्पा सिंह और समूह स्कूल स्टाफ की तरफ से बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ देश भक्ति का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here