Friday, October 23, 2026
Home Education सेंट सोल्जर के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में प्राप्त किए पहले चार स्थान

सेंट सोल्जर के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में प्राप्त किए पहले चार स्थान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहें है। इसी बात को सच साबित कर दिखाया सेंट सोल्जर के बी.बी.ई. के छात्रों ने। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा तथा प्रिंसिपल डा. आर.के. पुष्करणा ने बताया कि आई.के.जी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित अकादमिक परिणामों सेंट सोल्जर के छात्रों ने यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में पहले चार स्थानों पर कब्जा किया है।

Advertisements

इसमें बी.बी.ई के पांचवें और छठे समेस्टर की आरूषि ठाकुर ने पहला, निशा ने दूसरा, पूनम रानी ने तीसरा, डेज़ी कुमारी ने तीसरा, मनीष देव ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। चेयरमैन श्री चोपड़ा ने कॉलेज मैनेजमेंट और छात्रों को बधाई दी और भविष्य में भी इस परंपरा को जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here