Sunday, October 4, 2026
Home Education छात्र  नशामुक्त रहने की शपथ लेंगे, स्वस्थ भारत के निर्माण की ओर...

छात्र  नशामुक्त रहने की शपथ लेंगे, स्वस्थ भारत के निर्माण की ओर बढ़ाएंगे कदमः डीईओ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नशीली दवाओं और किसी भी प्रकार के नशे के दुरुपयोग के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधीश होशियारपुर कोमल मित्तल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा ललिता अरोड़ा ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत करते हुए स्कूलों को आदेश जारी किए हैं, जिसमें छात्रों से नशा मुक्त रहने की शपथ लेने का आग्रह किया गया। 12 अगस्त को, जिले भर के स्कूलों, कॉलजो के छात्र स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ लेने के लिए एकत्र होंगे।

Advertisements

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को शिक्षित और सशक्त बनाना है इसी के साथ नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छात्रों शपथ लेंगे के नशीली दवाओं और पदार्थों के उपयोग से दूर रहेंगे, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाएँगे।डीईओ ने अपने संदेश में सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों से बदलाव के दूत बनने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा आइए हम नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए अपना समर्थन जारी रखें, जहां हर व्यक्ति नशे के बोझ के बिना आगे बढ़ सके। साथ मिलकर, हम एक स्वस्थ, अधिक दयालु कल का निर्माण कर सकते हैं।उन्होंने ने बताया के इस शपथ को लेकर छात्र एक स्वस्थ, अधिक जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करेंगे । उनकी प्रतिज्ञा का देश के भविष्य पर स्थायी प्रभाव पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here