Sunday, October 4, 2026
Home Education एस.डी स्कूल में नशामुक्ति जागरूता कैंप आयोजित

एस.डी स्कूल में नशामुक्ति जागरूता कैंप आयोजित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। श्री सनातन धर्म सीनियर सैकेंडरी स्कूल(लडक़े) होशियारपुर में नशों के बारे में तथा इसके इलाज के बारे जागरूकता सैमीनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसीपल राज कुमार व जिला नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र होशियारपुर निशा रानी व पार्षद संदीप कुमारी ने की। इस मौके पर पार्षद संदीप कुमारी ने कहा कि नशा एक बीमारी है। जिससे व्यक्ति मानसिक तथा सामाजिक रूप से प्रभावित होता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि तंबाकू इस बीमारी का प्रवेश द्वार है। क्योंकि तंबाकू को द गेट वे ऑफ अदर ड्रगज़ कहा गया है। इस उपरांत उन्होंने कहा कि इसका इलाज प्रत्येक सरकारी अस्पतालों में मुफ्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि ओ.ओ.ए.टी क्लीनिकों में होशियारपुर, मुकेरियां, दसूहा, गढ़शंकर, हाजीपुर, टांडा, भूंगा, में शुरू किए गए हैं। इस मौके पर मैनेजर निशा रानी ने कहा कि रिहैबिलिटेशन तथा ओर की जाती गतिविधियां, व्यक्तिगत, ग्रुप काउंसिलिंग, अध्यात्मिक काउंसिलिंग, पारिवारिक काउंसिलिंग के बारे में विस्तार से चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here