Wednesday, October 21, 2026
Home Education जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के दाखिले के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन...

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के दाखिले के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले के निवासी व इस जिले में पांचवी कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में अगले शैक्षणिक सत्र में छठी कक्षा में दाखिला लेने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी 2023 तक करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी  होशियारपुर जिले का स्थायी निवासी हो, कक्षा तीसरी व चौथी किसी सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में पूरा शैक्षणिक वर्ष लगाकर पास की हो और उसका जन्म 01.05.2011 से 30.04.2013(दोनों तिथियां शामिल) के बीच हो।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत चल रहा नवोदय विद्यालय को-एजुकेशनल रिहायशी स्कूल है। उन्होंने बताया कि यह स्कूल पढ़ाई, रहने, पठ्न सामग्री, खाने की नि:शुल्क सुविधा, माइग्रेशन स्कीम के अंतर्गत एकता भावना प्रफुल्लित करने के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान, खेल, राष्ट्रीय कैडिट कोर, राष्ट्रीय सेवा स्कीम, स्काउट व गाइड, कंप्यूटर शिक्षा व आधुनिक बुनियादी शिक्षा देने वाला भारत का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है। डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल प्रमुखों को हिदायत देते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों से फार्म भरवाएं ताकि भारत सरकार की इस स्कीम का अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।

इस संबंधी विस्तार सहित जानकारी जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में पहुंचा दी गई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी www.navodaya.gov.in लिंक पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव परीक्षा जिले के अलग-अलग केंद्रों में 29 अप्रैल 2023 को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here