Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh दिव्यांगजन कर्मचारियों को विकलांगता से संबंधी कार्यशालाओं/सैमिनारों में भाग लेने के लिए...

दिव्यांगजन कर्मचारियों को विकलांगता से संबंधी कार्यशालाओं/सैमिनारों में भाग लेने के लिए 5 आकस्मिक छुट्टियां देने का निर्णय

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से राज्य के दिव्यांगजन कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए दिव्यांगजनों को विकलांगता से संबंधी कार्यशालाओं/सेमिनारों में भाग लेने के लिए 5 विशेष आकस्मिक छुट्टियां देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार के इस फैसले के तहत दिव्यांगजन कर्मचारियों को प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में एक छुट्टी विश्व दिव्यांग दिवस (3 दिसंबर)  और दूसरी छुट्टी लुईस ब्रेल के जन्मदिन के अवसर पर (4 जनवरी) और तीन छुट्टियां सुविधानुसार सेमिनार/कार्यशाला में भाग लेने के लिए ले सकते हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here