
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मायूसी भरी खबर है, क्योंकि अब वह अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। पवित्र शिवलिंग समय से पहले ही आलोप हो गया है। एक महीने पहले यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। हालाँकि, आलोप हुए शिवलिंग ने तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा की एक झलक पाने के लिए खराब मौसम के बीच फिसलन भरे रास्तों पर जाने से नहीं रोका है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक और 25 वर्षों में जुलाई में सबसे अधिक था।













