Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal चलती बस पर गिरी चट्टान, चालक सहित 2 घायल

चलती बस पर गिरी चट्टान, चालक सहित 2 घायल

सिरमौर (द स्टैलर न्यूज़)। सिरमौर जिला के संगड़ाह उपमंडल में सुबह एक हादसा होने की खबर मिली है। जानकारी मुताबक रेणुका-संगड़ाह सड़क पर कालथ के समीप पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान बस पर आ गिरी। इस हादसे में बस चालक और एक महिला को चोटें आई हैं जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस रेणुका विधानसभा क्षेत्र के बड़ग से नोहराधार की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस कालथ के पास पहुंची तो अचानक पहाड़ी से एक चट्टान बस पर आ गिरी। गनीमत रही कि चट्टान गिरने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here