
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू के कठुआ क्षेत्र में सेना के काफिले पर आतंकवादियों का हमला बहुत ही चिंताजनक और दुखद है। हमारे पांच जवान शहीद हो गए। उनको पूरे देश की ओर से प्रणाम करते हैं और जो घायल हैं उनके स्वस्थ होने के लिए प्रभु से प्रार्थना। भारत सरकार से यह निवेदन है कि पिछले तीस दिनों में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले बहुत बढ़ गए हैं। पिछले सप्ताह भी दो जवान शहीद हुए। उससे पहले भी आतंकवादियों ने हमारी सेना और सुरक्षा बलों पर हमले किए। मुझे ऐसा लगता है कि चुनावों के बाद जो सरकारें यह समझने लगीं कि जनता ने लोकतंत्र का सहारा लिया इसलिए ज्यादा चिंता नहीं, यह सही नहीं।

कश्मीर की जनता तो मतदान के द्वारा अपना कर्तव्य पूरा कर चुकी है। अब भारत सरकार और देश के सुरक्षा मुखी रक्षा मंत्री यह सुनिश्चित करें कि हमारे जो पांच जवान शहीद हुए हैं, उससे पहले भी शहीद हुए हैं इसके बदले में देश को सौ आतंकवादी जमीन के नीचे चाहिए। कश्मीर के साथ अब तो हम पाकिस्तान के कब्जे में जो कश्मीर है उसको भी लेने की तैयारी में हैं, पर आतंकवादियों को कठोर हाथों से निपटना सबसे पहली राष्ट्रीय आवश्यकता है।












