Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur नवनियुक्त शिक्षकों को तबादलों में विशेष अवसर दिया जाए: जीटीयू

नवनियुक्त शिक्षकों को तबादलों में विशेष अवसर दिया जाए: जीटीयू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब के ज़िला होशियारपुर के प्रधान प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा और ज़िला महासचिव जसवीर तलवाड़ा ने पंजाब सरकार से मांग की है कि 4161,6635,3704 भर्ती अधीन नियुक्त किए गए अध्यापकों को कोठारी कमिशन भारत की तरफ से जारी सिफारिशों के तहत नियुक्ति के वक्त घर के नजदीक स्टेशन दिए जाने थे। जिससे शिक्षा क्षेत्र में सृजनात्मक माहौल पैदा करने में मदद मिलनी थी, लेकिन इनकी नियुक्ति इनके घरों से सैकड़ों मील दूर करके सरकार ने अपना तानाशाही रवैया दिखाया है। जिससे ना केवल इन शिक्षकों बल्कि शिक्षा क्षेत्र के साथ भी अन्याय हुआ है, अब सरकार के पास इन शिक्षकों को घर के करीब लाने का अवसर है। सरकार को इन शिक्षकों को मौजूदा तबादलों में विशेष अवसर देकर इनके घरों के नजदीक लाने की पहलकदमी करनी चाहिए।

Advertisements

इस अवसर पर यूनियन नेताओं ने सरकार से मांग की कि प्राइमरी विभाग में 5994 और 2364 की नई भर्ती से पहले सरकार को अपनी गलती स्वीकारते हुए प्राइमरी विभाग में पहले से नियुक्त 6635 अध्यापकों को इन बदलियों में विशेष अवसर देना चाहिए।इस अवसर पर सुनील कुमार, लेक्चरर अमर सिंह, विकास शर्मा, प्रितपाल सिंह चौटाला, संजीव धूत, प्रिंस गढ़दीवाला, लेक्चरर उपिंदर सिंह, लेक्चरर हरविंदर सिंह,नरेश कुमार मिड्ढा, चमन लाल, शाम सुंदर कपूर, अमरजीत सिंह, परस राम, बलविंदर सिंह,राजेश कुमार अरोड़ा,रजत महाजन,उमेश कुमार, सरबजीत सिंह, नरिंदर मंगल, सचिन कुमार, राज कुमार, संदीप कुमार, प्रभजोत सिंह, वरिंदर विक्की, रणवीर सिंह, सतविंदर सिंह, परमजीत सिंह, लेक्चरर पवन कुमार गोयल, अश्वनी कुमार, नरिंदर सिंह, प्रिंसिपल हरजिंदर सिंह, मा. अशोक कुमार, जसविंदर बुल्लोवाल ,गुरप्रीत सिंह, अमनप्रीत सहोता, पवनदीप चौधरी, तिलक राज, सरबजीत सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here