Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur मंत्री जिम्पा ने गौतम नगर वेल्फेयर सोसायटी को दिया 2 लाख की...

मंत्री जिम्पा ने गौतम नगर वेल्फेयर सोसायटी को दिया 2 लाख की अनुदान राशि का चैक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब सरकार की तरफ से विकास कार्यों और भलाई स्कीमों के लिए अलग-अलग संस्थाओं और सोसायटियों को दी जाने  वाली ग्रांटों के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने स्थानीय वार्ड नंबर 4 की गौतम नगर वेलफेयर सोसायटी को 2 लाख रुपए की अनुदान राशि का चैक सौंपा।

Advertisements

एसोसिएशन के पदाधिकारियों को चैक सौंपते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि एसोसिएशन मोहल्ले के विकास में काफी अच्छा योगदान दे रही है और भगवान परशुराम जी पार्क की भी  अच्छे तरह से देखभाल कर रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि भलाई कार्यों में लगी सभाओं, सोसायटियों और संस्थाओं को ज़रूरत पड़ने पर पंजाब सरकार की तरफ से भविष्य में भी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास और भलाई कार्यों के लिए ग्रांट्स की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और यह कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहेंगे।

ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि इलाके में विकास कार्य भी जारी रहेंगे ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से विकास करवा रही है, जिसके चलते हर क्षेत्र की नुहार बदली जा रही है। ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर के सभी वार्डों की प्रमुख मांगो को चरणबद्ध तरीके हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में विकास के पक्ष से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इस मौके पर गौतम नगर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अशोक शर्मा, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी, सतीश पुरी, राकेश साहनी,  पी. सी शर्मा, आर. के कोहली, रजिंदर मल्होत्रा, सतपाल बग्गा, हंसराज शर्मा, के.सी शर्मा, गुरमेल राम, संजय गुप्ता, नरेश साबा, सतीश शर्मा, शुभम के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here