Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur अंडर-19 क्रिकेट में होशियारपुर ने कपूरथला को 55 रनों से हराकर जीत...

अंडर-19 क्रिकेट में होशियारपुर ने कपूरथला को 55 रनों से हराकर जीत दर्ज की: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एशोशिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 एक दिवसीय अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामैंट में होशियारपुर ने कपूरथला टीम को 55 रनों से हराकर 4 अंक अर्जित किए। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए। जिसमें अगमप्रीत ने 69 रन, एशवीर सिंह ने 50 रन, हरमनप्रीत सिंह 34, उपलक्ष्य सिंह राठौर ने 23 रन बनाए। कपूरथला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वर्धन गिल ने 4 विकेट, युवराज सिंह ने 2 विकेट, जशनदीप सिंह ने 2 विकेट प्राप्त की। कपूरथला टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी मात्र 39.4 ओवरों में मात्र 140 रन ही बना पाई। जिसमें युवराज ने 46 रन, रवजोत ने 43 रनों का योगदान दिया।

Advertisements

होशियारपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रिशव कुमार ने 3 विकेट, हैरल वशिष्ठ ने 2 विकेट, हर्षित नंदा ने 2 विकेट, आर्यण नंदा ने 2 विकेट व साहिल सहौत्रा ने भी 1 विकेट प्राप्त किया। होशियारपुर की टीम ने कपूरथला के खिलाफ 55 रनों से जीत हासिल की। इस मौके पर एसडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां, विवेक साहनी, डा. पंकज शिव के इलावा समूह एशोशिएशन ने होशियारपुर की इस जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी, दलजीत धिमान, आशोक शर्मा, महिला कोच दविंदर कल्याण ने जीत पर बधाई दी और आगे भी टीम की अच्छा प्रदर्शन करने की कामना की। इस मौके पर डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर का अगला मुकाबला 20 जुलाई को होशियारपुर में नवांशहर के साथ खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here