Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब सरकार को पंजाब के विकास की चिंता न होने के कारण...

पंजाब सरकार को पंजाब के विकास की चिंता न होने के कारण बंद हो रहे हैं प्रोजैक्ट: कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी की बैठक में जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने कहा कि पंजाब में बड़े-बड़े दावे करने वाली पंजाब सरकार को किस तरह पंजाब की फिक्र है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नैशनल हाईवे अथारटी आफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अपनी नाराजग़ी जताते हुये कहा कि भूमि अधिग्रहण न होने के कारण होशियारपुर-ऊना सहित 3300 करोड़ प्रोजैक्ट रद्द कर दिये गये हैं। अमृतसर-टांडा हाईवे, लुधियाना-बठिंडा हाईवे, लुधियाना बाईपास जहां 148.67 किलोमीटर हाईवे बनना था बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजाब में 3700 करोड़ के काम के लिये अनावश्यक देरी की जा रही है। भूमि अधिग्रहण का काम पूरा नहीं हो रहा। समय पर भूमि अधिग्रहण न हुआ तो 49, 42 करोड़ के प्रोजैक्ट बंद हो जाएंगे।

Advertisements

पंजाब के अधिकारियों ने 100 प्रतिशत भूमि (एन.एच.ए.आई.) को नहीं सौंपी जो 2021 को पंजाब सरकार को दिया गया था। भूमि अधिग्रहण समय पर न होने के कारण ठेकेदारों ने हाथ खड़े कर दिये हैं। पंजाब सरकार को पंजाब के विकास की चिंता न होने के कारण प्राजैक्ट बंद हो रहे हैं। जबकि आबादी बढऩे से एक्सीडैंटों से मौते बढ़ रही हैं लेकिन पंजाब सरकार पंजाब के लोगों की चिंता किये बगैर कोई विकास की ओर ध्यान नहीं दे रही जोकि बहुत ज़रूरी है। भूमि अधिग्रहण जल्द से जल्द करके (एन.एच.ए.आई.) को सौंपा जाए। इस अवसर पर संध्या देवी, प्रवीण कुमारी, बलवीर कौर, नीटा, प्रवीण कुमार, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here