
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सुजानपुर के कांग्रेस विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा है कि लोगों को समस्याओं को हल करवाने के लिए उनके पीछे दौड़ने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं लोगों के पास पहुंच लोगों की समस्याओं का हल कर रहे हैं। धन्यवाद यात्रा के दौरान विधायक रणजीत सिंह खानोली पंचायत के गाँव महेशकवाल खनोली, थाती, फंगू दा गाँव. में जाकर जनता का धन्यवाद भी किया और समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कुछ समस्यायों का मौके पर ही निपटारा किया।

विधायक रणजीत सिंह ने कहा कि सुक्खू सरकार में सभी वादों को एक एक कर पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में टोणी देवी कॉलेज की स्थापना और एडमिशन के बाद स्टूडेंट्स की पढ़ाई शुरू होना एक महत्वपूर्ण कार्य रहा है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को बिजली पानी और सड़क की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास जारी रहेंगे।












