
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जिले राजौरी में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाश अभियान शुरू किया। सेना के आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। जानकारी मुताबक संदिग्ध आतंकवादियों ने तड़के चार बजे राजौरी जिले के गुंधा इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी की। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी गई और तलाशी अभियान जारी है।













