Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur हरियाना रोड डिस्पेंसरी को सुरेंद्र, वेदांता व सुमेश ने दवाइयां की भेंट

हरियाना रोड डिस्पेंसरी को सुरेंद्र, वेदांता व सुमेश ने दवाइयां की भेंट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धन्वंतरी वैद्य मंडल पंजाब द्वारा प्रधान सुमन कुमार सूद की अध्यक्षता में रघुनाथ मंदिर हरियाना रोड पर चलाई जा रही निःशुल्क डिस्पेंसरी को सुरेंद्र शर्मा, वेदांता शर्मा तथा सुमेश शर्मा ने दवाइयां भेंट की। उन्होंने कहा कि किसी को स्वास्थ्य लाभ देना बहुत बड़ा पुण्य का काम है। इस लिए हर व्यक्ति को अपनी समरथा अनुसार डिस्पेंसरी चलाने में मंडल की मदद करनी चाहिए। धन्वंतरी वैद्य मंडल के प्रधान सुमन कुमार सूद ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य आयुर्वेद का प्रचार व प्रसार करना है।

Advertisements

क्योंकि इस प्रणाली से रोग को जड़ से खत्म किया जा सकता है। आज विदेशी लोग भी आयुर्वेद को अपनाने लगे हैं। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि हम लोग दूसरे चिकित्सा प्रणालियों से इलाज करवाने के बाद अगर वहां से मदद ना मिले तो आयुर्वेद की तरफ आते हैं। अगर हम समय रहते आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली से इलाज करवाएं तो रोग को शुरू मे ही खत्म किया जा सकता है। इस मौके पर इंदरजीत कौर,चारु वालिया, चमन लाल शरणजीत कौर नीतिन बाली जसलीन कौर भी मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here