
मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई के गांव शाहबाज में एक तीन मंजिला इमारत गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है। इमारत गिरने के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन दल और नगरपालिका के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। फायर विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर उन्हें इमारत गिरने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद हमारी टीम यहां पर पहुंची, जिसके बाद हमने देखा कि दो लोग फंसे हुए थे। दो लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है।

मोहम्मद सिराज नाम का एक शख्स अभी भी लापता चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। कई टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत गिरने की सूचना मिलते ही हम यहां पर पहुंचे। इसमें तीन दुकानें और 13 फ्लैट थे। अभी तक 52 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। इसके अलावा दो लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। अभी भी जो लोग फंसे हुए हैं उनको बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। जो लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है।










