
केरल (द स्टैलर न्यूज़)। केरल के वायनाड जिले में मेप्पडी के पास भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने का समाचार प्राप्त हुआ है। अधिकारियों ने सैकड़ों लोगों के भूस्खलन के मलबे में दबे होने की आशंका जताई है। इस हादसे में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि लगातार जारी भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।













