Saturday, October 24, 2026
Home National मिसका इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण 

मिसका इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- रजनीश शर्मा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को मिसका इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टकौता स्थित  भोरंज के छात्रों ने अपने अध्यापकों के साथ पौधारोपण किया।  इस अभियान में सभी छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया व इन पौधों की देखभाल करने की शपथ ली कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक व जिम्मेदार बनने की प्रेरणा जगी और अपनी मां के प्रति स्नेह प्रदर्शित करने का अनूठा अवसर भी मिला। स्कूल  प्रधानाचार्या व प्रबंधक कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा  इस अभियान को चलाने की सराहना की और छात्रों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने की नसीहत दी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here